Monday, September 16, 2019

अफगानिस्तान का लगातार टी20 जीत का वर्ल्ड रेकॉर्ड

नई दिल्ली अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को त्रिकोणीय टी20 सीरीज के मुकाबले में रविवार को हराकर लगातार टी20 इंटरनैशनल मैच जीतने का वर्ल्ड रेकॉर्ड बना दिया। मोहम्मद नबी के तूफानी अर्धशतक के बाद मुजीब उर रहमान की फिरकी के जादू से अफगानिस्तान ने ढाका में खेले गए मैच में बांग्लादेश को 25 रन से मात दी जो इस टीम की लगातार 12वीं टी20 जीत रही। पढ़ें, अफगानिस्तान की ओर से मिले 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम मुजीब (15 रन पर 4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.5 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ उन्होंने अपना ही वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़ा जो साल 2017 में लगातार 11 जीत के बाद बनाया था। अफगानिस्तान ने अपनी जीत का सिलसिला फरवरी 2018 में शुरू किया था, जब उसने जिम्बाब्वे को शारजाह में लगातार 2 बार मात दी। इसके बाद बांग्लादेश को भारत में हुई सीरीज में 3-0 से मात दी, फिर आयरलैंड को 2-0 से हराया। आयरलैंड को उसी की मेजबानी में अफगानिस्तान ने फिर 3 बार और हराया जबकि मौजूदा टी20 सीरीज में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 28 रन से और बांग्लादेश को 25 रन से हराया। पढ़ें, रविवार को ढाका में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश की तरफ से महमूदुल्लाह (44) और शब्बीर रहमान (24) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। इससे पहले नबी ने 54 गेंद में 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली और अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 164 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LXrMLo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support