Wednesday, September 11, 2019

एशेज: 5वें टेस्ट से जेसन रॉय बाहर, सैम करन को मौका

लंदन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पांचवें एशेज टेस्ट के लिए जेसन रॉय को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी है। इंग्लैंड की टीम सीरीज 2-2 से बराबर करने की कोशिश में जुटी है। ओवल में होने वाले मुकाबले में तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन को भी शामिल नहीं किया गया। और को टीम में जगह दी गयी है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी पुष्टि की कि बेन स्टोक्स कंधे की चोट के कारण विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। सीरीज ड्रॉ कराने के लिए इंग्लैंड को ओवल में जीत की दरकार है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही एशेज बरकरार रख चुकी है। पांचवें एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्राड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम करन, जो डेनली, जैक लीच, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LJDo4S
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support