Tuesday, September 3, 2019

विराट ने 7 साल के फैन का लिया ऑटोग्राफ, वायरल

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान मैदान पर भले ही आक्रामक नजर आते हैं लेकिन मैदान से बाहर उनका व्यवहार काफी अलग होता है। विराट के फैंस केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मौजूद हैं और इनमें युवा ही नहीं बच्चे भी शामिल हैं। विराट का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 7 साल का एक नन्हा क्रिकेट फैन उन्हें अपना ऑटोग्राफ देता है। अमित नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर यह विडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मेरा 7 साल का भतीजा, टेस्ट मैच के दौरान जमैका में था। उसने विराट कोहली को उस समय हैरान कर दिया, जब उनके पास पहुंचकर कहा- क्या आप मेरा ऑटोग्राफ लेना पसंद करोगे।' विडियो में विराट की पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी उनके साथ नजर आ रही हैं। इस बीच एक दूसरा बच्चा विराट से ऑटोग्राफ देने के लिए कहता है तो भारतीय कप्तान कहते हैं-रुको, मैं उसका (बच्चे की तरफ इशारा करते हुए) ऑटोग्राफ ले रहा हूं। विराट की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज को तीनों सीरीज (टी20, वनडे और टेस्ट) में मात दी। वेस्ट इंडीज के खिलाफ जमैका में दूसरा टेस्ट मैच जीतकर विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी बन गए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MTe6nR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support