मैनचेस्टर मारयस एरासमस और रुचिरा पल्लियागुरुगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज के बाकी बचे चौथे और पांचवें टेस्ट मैच में कुमार धर्मसेना के साथ आधिकारिक अंपायर होंगे। धर्मसेना को इससे पहले, चौथे टेस्ट मैच के लिए टीवी अंपायर नियुक्त किया गया था, लेकिन अब वह बाकी बचे मैचों में एरासमस के साथ मैदानी अंपायर होंगे। पल्लियागुरुगे दोनों मैचों में तीसरे अंपायर के रूप में टीवी अंपायर होंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथ टेस्ट मैच चार सितंबर से ओल्ड ट्रेफर्ड में जबकि पांचवां टेस्ट मैच 12 सितंबर से द ओवल में शुरू होगा। सीरीज के पहले तीन मैचों में अंपयार के फैसले को लेकर काफी सवाल उठे थे और पूर्व खिलाड़ियों ने तटस्थ अंपायरिंग की मांग की थी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 251 रन से जीता था, जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच मेजबान इंग्लैंड ने एक विकेट से जीता था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34c5QVv






0 comments:
Post a Comment