लाहौर को (पीसीबी) ने कोच पद पर बरकरार नहीं रखा और उन्हें हटाकर को टीम का नया मुख्य कोच बनाया। अब आर्थर ने कहा है कि पाकिस्तान में कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने उनसे कहा कुछ और लेकिन किया कुछ और। आर्थर विश्व कप के बाद भी टीम के कोच बने रहना चाहते थे और उन्होंने यह बात पीसीबी से भी कह दी थी, लेकिन पीसीबी ने उन्हें हटाने का फैसला किया। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने आर्थर के हवाले से लिखा है, ‘मुझे लगता है कि मेरे कार्यकाल में मुझे जो निराशा है वो यह है कि मैंने जिन लोगों पर भरोसा किया, उन्होंने ही मेरा साथ नहीं दिया। मैं शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि उनकी कर रहा हूं जो क्रिकेट समिति में शामिल थे, जिन पर मुझे भरोसा था, जिन्होंने कहा कुछ और, किया कुछ और। यह मेरे लिए निराशाजनक था।’ आर्थर ने कहा कि उन्होंने समिति के सामने मिसबाह और वसीम अकरम के नाम की सिफारिश की थी। पूर्व कोच ने कहा, ‘मैंने कहा था कि मिसबाह बेहतरीन साबित होंगे क्योंकि वह पाकिस्तान क्रिकेट को गॉडफादर हैं। मिसबाह शानदार हैं, मैंने कहा था और साथ ही मैंने वसीम अकरम का नाम भी लिया था क्योंकि मुझे लगता है कि वसीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2n8LNGa






0 comments:
Post a Comment