नई दिल्ली भारतीय महिला टीम सिलेक्शन कमिटी ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक नवंबर से एंटीगा में शुरू होने वाली एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। एंटीगा में एक नवंबर से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए केवल सुषमा वर्मा को 16वीं सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वड़ोदरा में नौ अक्टूबर से शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टी20 के लिए उसी टीम का चयन किया गया है जो अभी दक्षिण अफ्रीकी टीम का सामना कर रही है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज सेंट लूसिया में नौ नवंबर से खेली जाएगी। पंद्रह वर्षीय शैफाली वर्मा को टी20 टीम में रखा गया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में खाता नहीं खोल पाई थी। पढ़ें, टीमें इस प्रकार हैं : भारतीय महिला वनडे टीम : (कप्तान), (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, डी हेमलता, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, मानसी जोशी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), प्रिया पूनिया, सुषमा वर्मा। भारतीय महिला टी20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेट-कीपर), पूनम यादव, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2n91GfT






0 comments:
Post a Comment