Tuesday, September 24, 2019

'धोनी एक दिन में नहीं बने, पंत को भी समय मिले'

नई दिल्लीपूर्व भारतीय क्रिकेटर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज का बचाव किया है। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से तुलना पर कहा कि वह इतने बड़े खिलाड़ी एक दिन में नहीं बने और पंत की आलोचना बंद होनी चाहिए। युवराज ने कहा कि फॉर्म में लौटने के लिए पंत को कप्तान विराट कोहली के साथ की जरूरत है। भारतीय टीम प्रबंधन पंत को लंबे समय से मौके दे रहा है लेकिन वह खराब शॉट खेलकर इन मौकों को भुनाने में विफल रह रहे हैं। पढ़ें, 37 वर्षीय युवी ने ‘द स्पोर्ट्स मूवमेंट’ कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे वाकई में यह नहीं पता कि उनके (पंत) साथ क्या हो रहा है। उनकी जरूरत से ज्यादा आलोचना हो रही है। किसी को उनसे बात करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘जो लोग उन (पंत) पर नजर रख कर रहे हैं, जैसे कोच और कप्तान, उन्हें सही मार्गदर्शन करना चाहिए।’ हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज ने कहा कि 21 साल के इस विकेटकीपर के खेल में सुधार लाने के लिए मनोवैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। पढ़ें, युवी ने कहा, ‘आप उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे करवाते हैं, यह उनके चरित्र पर आधारित है। आपको पंत के चरित्र को समझना होगा और उसी हिसाब से काम करना होगा।’ भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में गैरजिम्मेदराना तरीके से शॉट खेलकर आउट होने पर पंत की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर वह गलतियों को दोहराते रहेंगे तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2kM7Y4d
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support