नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने वनडे और टी-20 में ओपनिंग करने वाले से ही टेस्ट में भी ओपनिंग करवाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाज रोहित इस मौके को पाने का हकदार हैं। दूसरी ओर, खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचकों के निशाने पर रहे। वेस्ट इंडीज के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही गांगुली ने कहा था कि रोहित को पारी की शुरुआत करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधन को रोहित और मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करानी चाहिए। गांगुली ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के लिए अपने लेख में लिखा, ‘मैंने पहले भी रोहित को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाने का सुझाव दिया था। मुझे अब भी विश्वास है कि उन्हें मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें नहीं छोड़ा जा सकता है।’ इसलिए चाहते हैं रोहित करें ओपनिंग सीमित ओवरों में भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले रोहित ने इस साल हुए विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। उन्होंने कहा, ‘एक शानदार विश्व कप के बाद, मेरा मानना है कि उन्हें टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी के अच्छे प्रदर्शन के बाद मध्यक्रम में खेलने के लिए बहुत कुछ बचा नहीं है।’ मयंक को दिया जाए समय गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत के लिए सलामी जोड़ी को समय देने की जरूरत है। पूर्व कप्तान ने आगे लिखा, ‘सलामी बल्लेबाज ऐसा विभाग है, जहां अभी भी काम करने की जरूरत है। मयंक अग्रवाल अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी और मौके देने की जरूरत है। उनके साथी राहुल ने दूसरों के लिए रास्ता बना दिया है।’ कैसा रहा राहुल और मयंक का प्रदर्शनउल्लेखनीय है कि वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों मैचों में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग की। राहुल ने जहां 4 पारियों में 25.25 की औसत से 101 रन बनाए तो मयंक अग्रवाल ने 20 की औसत से महज 80 रन का स्कोर किया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZSaMzz






0 comments:
Post a Comment