Monday, September 23, 2019

विजय हजारे ट्रोफी: टूर्नमेंट का आज से आगाज, खिताब बचाने को उतरेगी मुंबई

मुंबई देश के सबसे बड़े घरेलू वनडे टूर्नमेंट का आगाज आज से होने वाला है जिसका फाइनल 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस बार टूर्नमेंट में 38 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें 4 ग्रुप्स में बांटा गया है। एलीट ग्रुप ए और एलीट ग्रुप बी में 9-9 टीमें हैं तो एलीट ग्रुप सी और प्लेट ग्रुप में 10-10 टीमें हैं। एलीट ग्रुप ए और बी को मिलाकर टॉप-5 टीमें, एलीट ग्रुप सी से टॉप-2 और प्लेट ग्रुप से टॉप टीम क्वॉर्टर फाइनल का टिकट कटाएगी। पिछले सीजन बेंगलुरु में खेले गए फाइनल में दिल्ली को हराकर मुंबई चैंपियन बना था। पढ़ें- इस बार एक नई टीम भी खेलेगी मुंबई इस बार एलीट ग्रुप ए में सौराष्ट्र, आंध्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, कर्नाटक, झारखंड, हैदराबाद और गोवा के साथ है। दिल्ली को इस बार एलीट ग्रुप बी में विदर्भ, महाराष्ट्र, हिमाचल, बड़ौदा, ओडिशा, हरियाणा, यूपी और पंजाब के साथ रखा गया है। इस साल चंडीगढ़ के रूप में नई टीम भी देखने को मिलेगी। दिल्ली और मुंबई की टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण हैं। मुंबई की कमान जहां श्रेयस अय्यर वहीं दिल्ली टीम की कमान ध्रुव शौरी के हाथों में है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mGtGHr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support