Wednesday, September 25, 2019

चोट से उबरने के बाद मजबूत वापसी करूंगा: बुमराह

नई दिल्ली भारतीय युवा तेज गेंदबाज ने बुधवार को कहा कि वह कमर के निचले हिस्से की चोट से उबरने के बाद मजबूत वापसी करेंगे जिसके कारण उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा। 25 साल के इस खिलाड़ी को चोट के कारण दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से बाहर बैठना पड़ा। पढ़ें, बुमराह ने ट्वीट किया, ‘चोट खेल का हिस्सा हैं। मैं इस झटके से चोट के बाद मजबूत वापसी का लक्ष्य बनाए हूं।’ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में बुमराह की जगह को शामिल किया गया है। बुमराह के अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट में भी नहीं खेलने की संभावना है। बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भी आराम दिया गया था जो 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2l2xqCF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support