Saturday, September 21, 2019

क्रिकेटरों का अलाउंस दोगुना, अब मिलेगी इतनी राशि

विजय टेगौर, मुंबई विदेशी दौरे पर भारतीय क्रिकेटरों को मिलने वाले दैनिक भत्ते में बड़ा इजाफा करने का फैसला किया गया है। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने खिलाड़ियों को विदेशी दौरे पर मिलने वाले दैनिक भत्ते को दोगुना करने का फैसला किया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को भारत में ही होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मिलने वाले भत्ते में भी इजाफा किया गया है। दिल्ली में सीईओ की हुई हालिया बैठक में होम सीरीज में मिलने वाले भत्ते पर नजरिया साफ किया। पहले यहां भारतीय खिलाड़ियों को रोजाना 100 डॉलर की कीमत के बराबर भारतीय रुपये में भुगतान किया जाता था। अमेरिकी डॉलर की कीमत में रोज होने वाले उतार-चढ़ाव को देखते हुए खिलाड़ियों को रोजाना 7500 भारतीय रुपये देने का फैसला किया गया है। इस पर डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में होने वाले बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। पढ़ें, जहां तक विदेशी दौरों की बात है अभी तक खिलाड़ियों को रोजाना 125 डॉलर दिए जाते थे जबकि अब 250 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। यह खर्चा बिजनस क्लास की यात्रा, रहने और लॉन्ड्री पर होने वाले खर्च से अलग है। इन सबका ध्यान रखता है।
पहले अब
विदेश में भारतीय क्रिकेटरों को मिलने वाली भत्ता राशि 125 डॉलर 250 डॉलर
घरेलू मैदान पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भत्ता राशि 100 डॉलर 7500 रुपये
सिलेक्टर को रोजाना घरेलू भत्ता 3500 रुपये 7500 रुपये
एक टेस्ट मैच के लिए मिलने वाली राशि 15 लाख कोई बदलाव नहीं
वनडे इंटरनैशनल मैच के लिए मिलने वाली राशि 6 लाख कोई बदलाव नहीं
टी20 इंटरनैशनल मैच के लिए राशि 3 लाख कोई बदलाव नहीं
इस सदी की शुरुआत से अभी तक भारतीय खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में 1000 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन संभव है कि विनोद राय पैनल ने विराट कोहली ऐंड कंपनी को मौखिक रूप से इसकी जानकारी दे दी हो। पढ़ें, इसके साथ ही सीओए ने चयनकर्ताओं के रोजाना भत्ते मे भी बढ़ोतरी की है। उनका रोजाना भत्ता पहले 3500 रुपये थे। अब इसे दोगुना से भी ज्यादा कर फिक्स कर दिया गया है। सिलेक्टर्स को अब रोजाना 7500 रुपये मिलेंगे। सिलेक्टर्स को विदेशी दौरों पर पहले ही 250 डॉलर दिए जाते हैं। इसी अनुपात में महिला क्रिकेटरों को भी लाभ दिए जाएंगे। दैनिक भत्ते बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली मैच फीस के अतिरिक्त है। एक टेस्ट मैच के लिए खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये दिए जाते हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए 6 लाख रुपये और टी20 इंटरनैशनल मैच के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं। मैच फीस उन खिलाड़ियों को भी मिलती है जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होते। इसके साथ ही बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में खिलाड़ियों को रकम दी जाती है। (A+ ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ वार्षिक, A ग्रेड के खिलाड़ियों को पांच करोड़, B ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 3 करोड़, C ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये सालाना अनुबंध राशि दी जाती है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QoUyKy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support