Monday, September 9, 2019

विराट से भी ज्यादा होगी रवि शास्त्री की सैलरी!

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट साल 2021 तक बढ़ा दिया गया है जिसके साथ उनकी सैलरी भी बढ़ जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () में सूत्रों के मुताबिक, शास्त्री की सालाना सैलरी करीब 10 करोड़ रुपये तक हो सकती है। सूत्रों की मानें तो शास्त्री की सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है जिसके बाद उनकी सैलरी 9.5 से 10 करोड़ रुपये हो जाएगी। भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए हाल में इंटरव्यू हुए थे और एक बार फिर शास्त्री को ही इस पद के लिए चुना गया। हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शास्त्री को नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ उनकी सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है जिस पर बोर्ड भी राजी हो गया है। पढ़ें, रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ी हुई सैलरी के बाद उन्हें 9.5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। इससे पहले बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, कोच शास्त्री को 8 करोड़ रुपये सालाना दिए जा रहे थे। सपॉर्ट स्टाफ की सैलरी में भी बढ़ावा हुआ है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने अपना पद बरकरार रखा और उन्हें अब करीब 3.5 करोड़ रुपये सालाना दिए जाएंगे। इतनी ही सैलरी फील्डिंग कोच आर श्रीधर को भी मिलेगी। टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की सैलरी 2.5 से 3 करोड़ रुपये के बीच होगी। कॉन्ट्रैक्ट 1 सितंबर से लागू हो चुका है। पढ़ें, दिलचस्प है कि रवि शास्त्री को टीम के कप्तान से भी ज्यादा सैलरी मिलने लगेगी। विराट कोहली को बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। बोर्ड की मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह A+ लिस्ट में शामिल हैं। विराट की तरह टीम के उनके साथी ओपनर रोहित शर्मा और पेसर जसप्रीत बुमराह को भी 7-7 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। शास्त्री अगले 2 साल तक टीम के कोच रहेंगे। भारत की मेजबानी में साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। शास्त्री को अंतरिम क्रिकेट सलाहकार समिति ने फिर से कोच चुना। इस समिति में 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव, शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड शामिल थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HVwfgE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support