लंदन तेज गेंदबाज के वर्ल्ड कप-2019 और एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड ने उन्हें टेस्ट और सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। वर्ल्ड कप के सफल अभियान में इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले 24 वर्षीय आर्चर ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 20.27 की औसत से 22 विकेट लिए। बारबाडोस में जन्में आर्चर ने पिछले साल ही इंग्लैंड की तरफ से खेलने का अधिकार हासिल किया था। वह उन 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2019-20 सत्र के लिए टेस्ट अनुबंध दिया गया है। इन खिलाड़ियों में सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स भी शामिल हैं जिन्होंने एशेज में अच्छा प्रदर्शन किया था। पढ़ें, स्पिनर मोईन अली और आदिल राशिद को टेस्ट अनुबंध से बाहर कर दिया गया लेकिन वे सीमित ओवरों के अनुबंध में शामिल 12 खिलाड़ियों में बने हुए हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M1aPQq






0 comments:
Post a Comment