Saturday, September 21, 2019

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे हसन

लाहौर तेज गेंदबाज को पीठ की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। (पीसीबी) ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘पीठ में समस्या के कारण हसन अली टीम से बाहर हैं। अब वह लाहौर में नैशनल क्रिकेट स्टेडियम (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।’ हसन ने पिछले महीने ही एक भारतीय मूल की महिला से दुबई में शादी की थी। वहीं, आबिद अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, उस्मान शिनवारी और मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने कहा, ‘चयन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करने के बाद मुझे लगता है कि हमने सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम चुनी है।’ देखें, बल्लेबाज इफ्तिखार ने अपना पिछला वनडे मैच नवंबर 2015 में खेला था। मिसबाह ने इसके अलावा अनुभवी मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को भी टीम से बाहर रखा है। पाकिस्तान दौरे पर श्रीलंका को वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज भी खेलना है और इसके लिए वनडे सीरीज के दौरान ही टीम की घोषणा की जाएगी। पाकिस्तानी टीम : सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम (उप-कप्तान), आबिद अली, आसिफ अली, फखर जमान, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, उस्मान शिनवारी और वहाब रियाज।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NsQB5g
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support