नई दिल्ली आठ सितंबर साल 2001। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब। 17 साल (और कुछ दिन) के एक लड़के ने कमाल कर दिया। उनकी टीम मुश्किल में थी और बांग्लादेश के मोहम्मद अपने पहले ही टेस्ट में बल्ले से इतिहास रच रहे थे। अशरफुल ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 114 रन बनाए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 17 साल 61 दिनों की उम्र में शतक लगाकर करीब 40 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा था। अशरफुल ने पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद के रेकॉर्ड को तोड़ा था। मुश्ताक ने 1960-61 में भारत के खिलाफ 17 साल 82 दिनों की उम्र में शतक लगाया था। भारत की ओर से सबसे कम उम्र में टेस्ट सेंचुरी लगाने का रेकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। सचिन ने 17 साल 107 दिनों की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में नाबाद 119 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 90 रनों पर सिमट गई थी। मुथैया मुरलीधरन ने पांच विकेट लेकर मेहमान टीम को संकट में डाल दिया था। इसके बाद श्रीलंका ने मर्वन अट्टापट्टू (201) और महेला जयवर्धन (150) रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके अलावा सनथ जयसूर्या 89 और कुमार संगाकारा 54 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 555 रन बनाकर घोषित की। इसके बाद बांग्लादेश के लिए मैच बचाना बहुत मुश्किल था। दूसरी पारी में उसका प्रदर्शन पहली पारी से बेहतर रहा। अनीमुल इस्लाम ने 56 रनों की उपयोगी पारी खेली थी। लेकिन बांग्लादेश मैच के तीसरे ही दिन 317 रनों से मुकाबला हार गया था। इस बीच अशरफुल ने प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZGirkg






0 comments:
Post a Comment