लंदन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उपकप्तान का मानना है कि युवा तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में 2021-22 में अपनी टीम को एशेज जिताने में मदद कर सकते हैं। आर्चर ने हाल में 2-2 से ड्रॉ हुई सीरीज में पांच मैचों में कुल 22 विकेट लिए थे। उन्होंने वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में भी इंग्लैंड की काफी मदद की थी। 'द गार्जियन' ने बेन स्टोक्स के हवाले से बताया, 'मैं नहीं समझता कि मैंने अपने समय में उनसे ज्यादा टैलंटेड क्रिकेटर देखा है। टीम में ऐसा गेंदबाज होना अच्छा है। इसमें कोई शंका नहीं कि वह 2021-22 में ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने में हमारी मदद कर सकते हैं।' स्टोक्स ने कहा, 'वह कंट्रोल के साथ 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद कर सकते हैं और ऐसा गेंदबाज दुनिया के किसी भी हिस्से में घातक होता है।' इंग्लैंड की टीम अब न्यू जीलैंड अक्टूबर में पांच टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Lyw50J






0 comments:
Post a Comment