Thursday, September 26, 2019

आराम नहीं, इस वजह से क्रिकेट से दूर हैं धोनी!

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने अपना ब्रेक नवंबर तक बढ़ा लिया है। हालांकि धोनी की गैरमौजूदगी को लेकर चला आ रहा संशय काफी गहराता जा रहा है। धोनी को लेकर ये भी अटकलें लगने लगीं कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास ले सकता है। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ खेला था। पर एक ताजा खबर से कुछ और ही सामने आ रहा है। खबरों के अनुसार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोटों के कारण ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। एक अंग्रेजी अखबार ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है वर्ल्ड कप के दौरान धोनी की पीठ में चोट थी जो टूर्नमेंट के साथ बढ़ती गई। इसके साथ ही विश्व कप में उनकी कलाई में भी चोट लग गई थी। माना जा रहा है कि इन्हीं चोटों के कारण ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। धोनी वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के साथ वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं गए थे। इसके बजाय वह सेना के साथ ट्रेनिंग में व्यस्त रहे। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भी नहीं खेले थे। अब खबरें है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। दिसंबर में जब वेस्ट इंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी तब टी20 इंटरनैशनल सीरीज में धोनी टीम में वापसी कर सकते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mQvfTi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support