सिडनी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ गर्मियों में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए डेविड वॉर्नर सहित केवल तीन बल्लेबाजों का खेलना सुनिश्चित है। पॉन्टिंग ने फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को अन्य दो बल्लेबाजों का खेलना पक्का करार दिया। उन्होंने कहा वह युवा खिलाड़ी विल पुकोवस्की को मौका देकर उन्हें 12 नवंबर से गाबा में शुरू होने वाले पहले टेस्ट पदार्पण कराना पसंद करेगे, जो मानसिक मुद्दों से जूझ रहे थे। पॉन्टिंग ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, 'वॉर्नर निश्चित रूप से इसमें शामिल रहेगा।' हालांकि यह सलामी बल्लेबाज एशेज दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है और दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा, 'वह ओवल में पांचवें और अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में फिर शून्य पर आउट हो जाए तब भी वह गर्मियों के सत्र के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों में शामिल रहेगा। मार्नस भी और स्मिथ भी पक्के हैं।' उन्होंने कहा, 'हालांकि मध्यक्रम में मैथ्यू वेड और ट्रेविड हेड के नाम पर अब भी सवाल हैं।' ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शीर्ष और मध्यक्रम में बदलाव किया, जिसमें उस्मान ख्वाजा और कैमरन बैनक्रॉफ्ट अच्छा नहीं कर सके तो उन्हें बाहर कर दिया गया। पॉन्टिंग ने हालांकि कहा कि टीम पेन को गर्मियों के सत्र में पाकिस्तान और न्यू जीलैंड के खिलाफ टेस्ट में कप्तान बरकरार रहना चाहिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3006CFA






0 comments:
Post a Comment