Wednesday, September 11, 2019

एशेजः इंग्लैंड की पिचों से खुश नहीं हैं जेम्स एंडरसन

लंदन दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि में मौजूद पिचें घरेलू टीम के खिलाड़ियों के लिए और अधिक मददगार होनी चाहिए। इंग्लैंड की टीम 2001 के बाद पहली बार घर में सीरीज को जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। इंग्लैंड को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हुए चौथे मैच में 185 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी जबकि तीसरे मैच में भी मेजबान टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। हालांकि, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के दमदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड को सीरीज हारने से बचा लिया। 'क्रिकइंफो' ने एंडरसन के हवाले से बताया, 'मैं समझता हूं कि हमारी पिचों ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को ज्यादा मदद पहुंचाई। मैं पिचों पर ज्यादा घास देखना चाहता था क्योंकि यहां इसी तरह की पिचें होती हैं। लैंकशर में सारी टिकटें बिक रही हों तो आपको फ्लैट पिच बनानी पड़ती है, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए यह बहुत दुखद है।' एंडरसन ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में हमें जो पिचें देखने को मिलती हैं वो मेजबान टीम के अनुकूल होती है। वे यहां आए और उन्हें वैसी ही पिचें मिली जैसा कि वह चाहते थे। मुझे यह सही नहीं लगता। पिछले साल भारत के खिलाफ हमें सही पिचें मिली। एक देश के रूप में हमें इसका लाभ उठाना चाहिए क्योंकि जब आप ऑस्ट्रेलिया, भारत या श्रीलंका जाते हैं तो वह अपने मुताबिक पिच बनाते हैं।' एंडरसन चोट के कारण पहले मैच के बाद ही सीरीज से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में फिलहाल, 2-1 से आगे चल रही है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Q4tYX0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support