Tuesday, September 17, 2019

अनुराग ठाकुर ने लेह में स्पोर्ट्स अकैडमी की घोषणा की

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को घोषणा की कि लद्दाख में क्रिकेट और खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अभ्यास की सारी सुविधाएं मिल सकें। ठाकुर के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर लेह में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर स्पोर्ट्स अकैडमी की घोषणा करते हुए बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को मंच मुहैया कराने के लिए हमेशा प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं लेह में क्रिकेट और खेल अकादमी स्थापित करने का प्रस्ताव रखता हूं ताकि क्षेत्र के युवाओं को समान मौके और मंच मिल सके।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/309fb0Q
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support