Thursday, September 5, 2019

एशेजः जोफ्रा का मजाक, बाहर किए गए दर्शक

मैनचेस्टर ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को अपशब्द कहने पर कुछ ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया। अंग्रेजी अखबार, द संडे मॉर्निंग हेरल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा रेखा के पास बैठे प्रशंसक चिल्ला रहे थे, ‘जोफ्रा, अपना पासपोर्ट दिखाओ।’हालांकि जोफ्रा आर्चर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दरअसल जोफ्रा इंग्लैंड के नहीं हैं इसीलिए उनपर ऐसी टिप्पणियां की गईं। जोफ्रा कैरीबियाई खिलाड़ी हैं और उनका जन्म बारबादोस में हुआ था। जोफ्रा का टेस्ट डेब्यू भी एशेज से ही हुआ था। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। इनके पास बैठे लोगों ने इसकी शिकायत स्टेडियम अधिकारियों से की और इन प्रशंसकों को बुधवार को मैदान से बाहर जाना पड़ा। आर्चर ने हालांकि इन लोगों की बात का जवाब नहीं दिया। पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच इस समय यहां जारी है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान कर रखा है। स्मिथ ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक पूरा किया। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zTSZcr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support