लंदन इंग्लैंड के को 'नाइटहुड' की उपाधि दिए जाने के बाद उनकी फ्रांस में घरेलू हिंसा के एक पुराने मामले को लेकर आलोचना हो रही है। बॉयकॉट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें इस आलोचना की परवाह नहीं है क्योंकि उन्हें सिर्फ क्रिकेट की वजह से यह सम्मान मिला है। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने बॉयकॉट को नाइट की उपाधि दी थी। ब्रिटेन की सीनियर महिला सांसद हैरियट हरमन ने इस आधार पर इसकी आलोचना की थी कि अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड को पीटने के आरोप में 1998 में फ्रांस की एक अदालत ने बॉयकॉट को दोषी पाया था। बॉयकॉट ने बीबीसी रेडियो फोर के एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं इसकी परवाह नहीं करता। वह 25 साल पुरानी बात है। 25 साल पहले फ्रांस की एक अदालत में उसने मुझे दस लाख पाउंड के लिए ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मैने इनकार कर दिया क्योंकि इंग्लैंड में अगर आप इस तरह पैसा देते हैं तो लोगों को लगता है कि कुछ तो गलत रहा होगा।' उन्होंने कहा, 'मैने कुछ भी देने से इनकार कर दिया। उस समय मेरे पास इतना पैसा भी नहीं था।' इंग्लैंड के लिए 108 टेस्ट में 8114 रन बना चुके बॉयकॉट ने कहा, 'मुझे नाइट की उपाधि क्रिकेट में मेरे योगदान के लिए मिली है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2A891zt






0 comments:
Post a Comment