नई दिल्ली महान क्रिकेटरों में शुमार डॉनल्ड ब्रैडमैन की पोती ऑस्ट्रेलिया में सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। ग्रेटा ब्रैडमैन के पति डिडिएर एलगिंजा की कंपनी दुनिया भर में कई करोड़ लोगों के काम में मदद करती है। ग्रेटा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज की पोती हैं। हमारे सहयोगी मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिडिएर ने करीब 9 साल पहले कल्चर एंप कंपनी बनाई थी जो आज दुनिया में 10 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को काम के दौरान खुश रहने और उसमें ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करती है। पढ़ें, इस कंपनी की वैल्यू आज 10 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा की हो गई है। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय फंड का भी इसमें योगदान है। ग्रेटा और डिडिएर मेलबर्न में रहते हैं। दोनों के 2 लड़के- जूड और कैसपर- हैं। बता दें कि कल्चर एंप क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और कई राज्य क्रिकेट संघों में इस्तेमाल किया जा रहा है। एक व्यापारी दर्शक मेहता ने कहा, 'मैंने हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ और अन्य क्रिकेट संघों से बात की, लेकिन वे भी नहीं जानते कि डिडिएर का ताल्लुक ब्रैडमैन से है।' ग्रेटा और डिडिएर की शादी करीब 15 साल पहले हुए थी। डिडिएर के पिता नीदरलैंड के एक डॉक्टर हैं और उनकी मां ऑस्ट्रेलिया की आर्टि्स्ट हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34tDQwp






0 comments:
Post a Comment