Friday, September 20, 2019

टेस्ट से ब्रेक लेंगे मोइन अली, नहीं मिला था सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

लंदनइंग्लैंड के ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। अली को केंद्रीय अनुबंध में भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, उन्हें सीमित ओवर के प्रारूपों के लिए बनाई केंद्रीय अनुबंध की सूची में शामिल किया गया था जो यह दर्शाता है कि वनडे और टी-20 में उनकी जगह अभी भी सुरक्षित है। ब्रेक लेने के कारण मोइन न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। मोइन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे लंबे प्रारूप से ब्रेक की जरूरत है, लेकिन बड़े ब्रेक की नहीं। हम देखेंगे कि न्यू जीलैंड सीरीज के बाद क्या होता है।’ उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय अनुबंध में शामिल न होना निराशाजनक है, लेकिन मैं इसे लेकर परेशान नहीं हूं। क्रिकेट कभी भी मेरे लिए धन के बारे में नहीं रहा है। मैंने हमेशा खुद पर भरोसा किया है और विश्वास करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Okkogh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support