नई दिल्ली तेज गेंदबाज का मानना है कि जसप्रीत बुमराह के आने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को नई धार मिली है। उन्होंने मजाकिया लहजे में बुमराह को विकेट लेने में जल्दी न करने की भी सलाह भी दी। सोमवार को जमैका में वेस्ट इंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले आधिकारिक प्रसारणकर्ता से बातचीत के दौरान उन्होंने बुमराह के आने से भारतीय बोलिंग पर पड़े असर और अपने भविष्य के बारे में बात की। उन्होंने हाल ही में एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज की लिस्ट में कपिल देव को अपने पीछे छोड़ा। कपिल के नाम 155 विकेट थे जबकि इशांत के नाम अब 157 विकेट हो चुके हैं। इशांत ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैं काफी टाइम से खेल रहा हूं हालांकि मेरी उम्र अभी 31 साल ही है। गौरतलब है कि सोमवार (2 सितंबर) को इशांत का 31वां जन्मदिन है। उन्होंने युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'मैं कई बार बुमराह को कहता हूं कि जरा आराम से विकेट लिया कर। जब तक हमारी बॉडी गर्म होती है (लय हासिल करते हैं) वह पांच-छह विकेट ले चुका होता है।' इशांत ने कहा कि बुमराह लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह हैटट्रिक ले रहे हैं। उनके आने से भारतीय बोलिंग को नया आयाम मिला है। इशांत ने भारत के लिए 91 टेस्ट मैच में खेले हैं। जब उनसे 100 टेस्ट मैच खेलने के बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि वह अभी इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार जहीर से उन्होंने इस बारे में बात की थी लेकिन वह (जहीर) 94 टेस्ट मैच ही खेल पाए। 275 टेस्ट विकेट लेने वाले इस बोलर ने कहा कि वह फिलहाल इस मैच के बारे में सोच रहे हैं। और भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा विचार नहीं कर रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Lt6Iwq






0 comments:
Post a Comment