Tuesday, September 17, 2019

फोटो में विराट, पर तारीफ हो रही अनुष्का की

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कोहली ने पिछली तस्वीर की तरह ही इस बार भी फोटो क्रेडिट ऐक्ट्रेस वाइफ को दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस तस्वीर पर इस कपल के फैन्स की बड़ी रोचक प्रतिक्रिया आ रही है। अधिकतर फैन्स विराट की अपेक्षा अनुष्का शर्मा की फटॉग्रफी की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने दिल का इमोजी बनाते हुए लिखा- कातिल फटॉग्रफी...। एक अन्य फैन ने लिखा- अरे वाह! क्या तस्वीर निकाली है.. लाजवाब। हालांकि, कुछ फैन्स ने रात के समय ली गई स तस्वीर के धुधले होने पर मजाक भी बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- फटॉग्रफी अच्छी, लेकिन लगता है कैमरा 2 मेगापिक्सल का है..। एक अन्य यूजर ने लिखा- फटॉग्रफी शानदार, पर उन्हें 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा दिलाइए। पढ़ें- इन दिनों विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की घरेलू T20I सीरीज में टीम के साथ व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इससे पहले भी उन्हों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसका क्रेडिट वाइफ को ही दिया था। विराट ने कैप्शन में लिखा था, 'कॉट इन द मोमेंट, पिक क्रेडिट अनुष्का शर्मा' यानी विराट के इस पल को अनुष्का शर्मा ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस तस्वीर में विराट पानी के किनारे बैठे हुए हैं। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन में पूरी तरह ध्यान मग्न हैं और इस बीच उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने विराट के इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NkOEaW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support