Wednesday, September 18, 2019

श्रीलंका बोर्ड को पाक दौरे पर जाने की उम्मीद

कोलंबो को पाकिस्तान के दौरे पर जाने की उम्मीद है लेकिन वह रक्षा मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार करेगा। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा कि वे अपने मेजबान के सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट थे लेकिन पिछले हफ्ते संभावित आतंकी हमले की रिपोर्ट को जांच के लिए रक्षा मंत्रालय के पास भेजा गया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम मार्च 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में टेस्ट मैच के दौरान आतंकी हमले का शिकार बनी थी। आतंकियों के हमले में श्रीलंका के 6 खिलाड़ी घायल हो गए थे। पाकिस्तान के छह पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गई थी। पढ़ें, 2009 में हुए इस हमले के बाद अधिकांश अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बोर्ड को चेतावनी दी थी कि उसे टीम के खिलाड़ियों पर संभावित आतंकी हमले की अपुष्ट सूचना मिली थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद दौरा तो रद्द नहीं किया लेकिन सरकार से सुरक्षा की स्थिति का पुन: आकलन करने और टूर्नमेंट को लेकर अंतिम फैसला करने को कहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ie91Cq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support