Tuesday, September 3, 2019

धवन का बांसुरी बजाते विडियो वायरल, लोग हैरान

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार ओपनर ने क्रिकेट के अलावा अपनी नई कला के बारे में फैंस को खुद जानकारी दी है। धवन ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो शेयर किया जिसमें वह बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। धवन वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। क्रिकेट प्रेमियों के बीच 'गब्बर' नाम से मशहूर धवन विडियो में बांसुरी बजाते दिख रहे हैं। उनके इस विडियो को करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है। धवन ने साथ ही लिखा- एक नई शुरुआत, पेड़, हवा, समुद्र और कुछ संगीत। पढ़ें, धवन ने इस विडियो को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने तो हैरानी जताते हुए पूछा- क्या आप धवन ही हो। अभिजीत नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा- मल्टिटैलेंटेड गब्बर। बता दें कि धवन वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल और वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन दोनों ही सीरीज उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। टी20 सीरीज में धवन ने तीन मैचों में कुल 27 रन बनाए। इस सीरीज में उनका टॉप स्कोर 23 रन था। वनडे सीरीज में भी वह कुछ खास नहीं कर सके और 2 मैचों में कुल 38 रन (दूसरे टी20 में 2 औ तीसरे टी20 में 36 रन) बना सके। पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। 33 वर्षीय धवन के नाम 133 वनडे में 5518 रन दर्ज हैं। वहीं, 53 टी20 इंटरनैशनल मैचों में उन्होंने 1337 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30T8ywY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support