धर्मशाला अभी कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद मीडिया में एक अलग ही बहस शुरू हो गई थी। लोगों ने इसे धोनी के संन्यास से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था। हालांकि विराट कोहली ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरी एक तस्वीर न्यूज बन जाएगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले विराट कोहली ने टीम के बारे में संयोजन के बारे में भी बात की। कोहली ने कहा, 'स्पिन हमारी लंबे समय से ताकत रही है। माइंडसेट सबसे ज्यादा मायने रखता है। आप किसी भी फॉर्मेंट को हल्के में नहीं ले सकते। हर गेम और हर फॉर्मेट को मैं 120 पर्सेंट परफॉर्सेंट देने की कोशिश करता हूं।' कोहली ने कहा कि हम दुनिया की ऐसी टीम हैं, जिसके पास हर तरह का कॉम्बिनेशन है। हम कोशिश करेंगे कि हमारे पास बेहतर टीम हो और मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ उतरें। अगले कुछ सालों में इंटरनैशनल इवेंट्स भी हैं। उनके मुताबिक ही सोचना होगा। धोनी की पिक को लेकर विराट कोहली ने कहा, 'मेरे जेहन में कुछ नहीं था। मैंने घर में बैठे एक तस्वीर डाली और फिर न्यूज बन गई। यह मेरे लिए एक सीख है कि मैं जो सोचता हूं, लोग उससे अलग सोचते हैं। लोगों ने उसे ऐसी जगह पहुंचा दिया, जो सच नहीं है। उस गेम के बारे में मैंने कभी कुछ नहीं कहा था, इसलिए कुछ कहा था।' दो से तीन सीरीज ऐसी हैं, जहां हम देख सकते हैं कि कौन किस तरह से परफॉर्मेंस दे सकता है और दे पाता है। बहुत अच्छा लगता है यदि नए लोग आकर परफॉर्म करते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Aj2nqs






0 comments:
Post a Comment