Tuesday, September 24, 2019

बुमराह घर में न खेलें टेस्ट, चेतन की विराट को सलाह

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि को घर में होने वाले टेस्ट मैचों में को आराम देना चाहिए। बुमराह ने अभी तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं और 62 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने यह सभी टेस्ट विदेशों में खेले हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज बुमराह की घर में पहली टेस्ट सीरीज होगी। चेतन ने अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा, 'मुझे लगता है कि बुमराह को भारत में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में आराम देना चाहिए। हमें उनकी विशेष प्रतिभा को बर्बाद नहीं करना चाहिए। वह इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। हमें उन्हें इस तरह की परिस्थति में आजमाना नहीं चाहिए।' उन्होंने कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चल रही है और बुमराह भारत की रणनीति का अहम हिस्सा हैं। इस बात को साबित करने की कोई जरूरत नहीं है कि बुमराह भारत में भी विकेट ले सकते हैं। अंतत: हमें जीत चाहिए और अंक हासिल करने हैं।' भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस सीरीज के बाद भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी हैं। यह दोनों सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। चेतन का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर काबिज भारत के पास बुमराह की गैरमौजूदगी में भी 20 विकेट लेने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, 'समय बदल गया है। वो दिन गए जब हम विकेट लेने के लिए सिर्फ कपिल देव पर निर्भर रहते थे। अब हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। हमारे पास भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी जैसे गेंदबाज हैं। इसलिए उन्हें मौका दिया जाना चाहिए, ऐसे में क्यों बुमराह पर दबाव डालना।' उन्होंने कहा, 'बुमराह को तभी बुलाना चाहिए जब जरूरी हो।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2kKCLyk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support