Saturday, September 7, 2019

इंडिया रेड दलीप ट्रोफी चैंपियन, वखारे का 'पंच'

बेंगलुरू प्रियांक पांचाल की अगुआई में इंडिया रेड टीम फाइनल मुकाबले में इंडिया ग्रीन को पारी और 38 रन से हराकर चैंपियन बन गई। इंडिया ग्रीन को पहली पारी में 231 रन पर ढेर करने के बाद इंडिया रेड ने 388 रन बनाए। इसके बाद (13 रन देकर 5 विकेट) और आवेश खान (38 रन देकर 3 विकेट) के दम पर रेड टीम ने इंडिया ग्रीन की दूसरी पारी भी 119 रन पर समेट दी। इंडिया रेड के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने 153 रन की बड़ी पारी खेली। इंडिया ग्रीन की कप्तानी ओपनर फैज फजल संभाल रहे थे। पढ़ें, विदर्भ के ऑफ स्पिनर अक्षय वखारे के पांच विकेट की मदद से इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को पारी और 38 रन से शिकस्त देकर दलीप ट्रोफी खिताब अपनी झोली में डाला। वखारे (5/13) ने इंडिया ग्रीन के बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में उलझाया और टीम चौथे दिन दिन दूसरी पारी में 39.5 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। इंडिया रेड की खिताबी जीत टूर्नमेंट में खेले गए चार मैचों में एकमात्र नतीजा दिलाने वाली रही। पुछल्ले भी चले इससे पहले इंडिया रेड ने तीसरे दिन के स्कोर छह विकेट पर 345 रन से आगे खेलना शुरू किया। पुछल्ले बल्लेबाजों आदित्य सरवटे (38) और जयदेव उनादकट (नाबाद 32) ने भी ग्रीन के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली। नतीजतन रेड की टीम 388 रन बनाकर 157 रन की मजबूत बढ़त बनाने में कामयाब हो गई। अभिमन्यु ईश्वरन ने 153 रन की पारी खेली थी। ग्रीन के लिए अंकित राजपूत और बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। खराब रही शुरुआत पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी ग्रीन की शुरुआत खराब रही। कप्तान फैज फजल (10) और अक्षत रेड्डी (33) जल्दी आउट हो गए। सिद्धेश लाड (42 रन) ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन, वखारे ने इनको आउट करने के साथ ही बाकी बल्लेबाजों को भी टिकने नहीं दिया। वखारे के अलावा तेज गेंदबाज अवेश खान ने तीन विकेट प्राप्त लिए। पहली पारी में इंडिया ग्रीन के शीर्ष स्कोरर रहे मयंक मार्कंडेय ने बल्लेबाजी नहीं की। वह शुक्रवार को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मैदान पर नहीं उतरे। अभिमन्यु ईश्वरन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पहली पारी में इंडिया ग्रीन के शीर्ष स्कोरर रहे मयंक मार्कंडेय ने बल्लेबाजी नहीं की। वह शुक्रवार को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान पर नहीं उतरे। इंडिया रेड के लिए 153 रन की शानदार पारी खेलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन ने प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34vVdNi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support