चांगझोउ भारत के अग्रणी पुरुष युगल जोड़ीदार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और की जोड़ी गुरुवार को यहां जारी चीन ओपन-2019 से बाहर हो गई है। रेंकीरेड्डी और शेट्टी की गैरवरीय जोड़ी को जापान के चौथी सीड ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोदा ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में हराया। भारतीय जोड़ी को 19-21, 8-21 से हार मिली। इस मुकाबले में जापान की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी के सामने भारतीय जोड़ी सिर्फ 33 मिनट इस चुनौती में खड़ी रह सकी। इन दोनों जोड़ीदारों के बीच यह अब तक का चौथा मुकाबला था। भारतीय जोड़ी को अब तक सभी मुकाबलों में हार मिली है। इससे पहले भारतीय जोड़ी को इस साल के जापान ओपन, 2018 के जापान ओपन और 2017 के कोरिया ओपन में जापानी जोड़ीदारों ने हराया था। चीन ओपन में गुरुवार को रंकीरेड्डी अपनी महिला जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा के साथ भी चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधु भी थाइलैंड की पोर्नपावेई चोचुवोंग के खिलाफ चुनौती पेश करेंगी। पुरुष एकल में पारूपल्ली कश्यप और विश्व चैंपियनिशप में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुके साई प्रणीत भी गुरुवार को ही चुनौती पेश करेंगे। महिला युगल में पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी भी आज ही अपना प्री क्वॉर्टर फाइनल मैच खेलेंगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V4PYzR






0 comments:
Post a Comment