Friday, September 13, 2019

विराट का फेवरिट गाना कौन-सा है? मिला जवाब

नई दिल्लीदिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ () ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया। इस दौरान कोटला के पविलियन का नाम पविलियन भी रखा गया। इस खास कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली के क्रिकेट सफर को एनिमेशन द्वारा दिखाया गया और उनसे जुड़ी विभिन्ना रोचक बातों को बताया गया। विराट को कैसे गाने पसंद हैं? इस मौके पर एंकर मनीष पॉल विराट कोहली के पसंदीदा गानों के बारे में जानने के लिए कोच रवि शास्त्री के पास पहुंचते हैं। शास्त्री कहते हैं, 'पीछे शिखर बैठे हुए हैं। उनसे पूछिए। जब ये दोनों साथ बैठते हैं तो गाने ही गाने होते हैं। पॉल के सवाल- विराट को कैसे गाने पसंद हैं? पर पीछे बैठे शिखर चुटकी लेते हुए पूछते हैं कि शादी से पहले या शादी के बाद? इस पर सभी हंसने लगते हैं। हालांकि वह बताते हैं कि जब हम साथ होते हैं तो पंजाबी गाने सुनते हैं। खासकर गुरदास मान के..। और भी गाने हैं, जो पुराने पंजाबी गायकों के हैं। शिखर ने गाना भी बताया इसके बाद शिखर एक गाना गुनगुनाते भी हैं, लेकिन वह किसी के समझ में नहीं आता। मनीष यह कहते हुए वहां से चले जाते हैं कि जिस गाने का उन्होंने नाम लिया उसे उन्होंने कभी नहीं सुना। जब मनीष सवाल पूछ रहे होते हैं तो विराट कोहली और अनुष्का का पूरा ध्यान शिखर पर ही होता है। इसका विडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि डीडीसीए द्वारा आयोजित इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के अलावा कई राजनेता उपस्थित रहे। भारतीय टीम के सदस्य और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भी शिरकत की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30g4xkS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support