Tuesday, September 10, 2019

प्रसाद का इशारा, कट सकता है इस खिलाड़ी का पत्ता

नई दिल्ली चयन समिति के अध्यक्ष ने संकेत दिए हैं कि को भारत की टेस्ट एकादश में सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिल सकता है जबकि लोकेश राहुल की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के उप कप्तान रोहित पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद टीम में शामिल होने पर भी उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। रोहित टेस्ट टीम में आम तौर पर मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं लेकिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की सफलता के बाद संभावना है कि उन्हें टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा जा सकता है जिस भूमिका में वह छोटे प्रारूप में सफल रहे हैं। प्रसाद ने कहा, ‘चयन समिति के रूप में हमने वेस्ट इंडीज दौरे के बाद मुलाकात नहीं की है। जब हम सब बैठक करेंगे तो निश्चित तौर पर इस पर (सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित को उतारना) विचार करेंगे और चर्चा करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘लोकेश राहुल बेहद प्रतिभावान है। बेशक टेस्ट क्रिकेट में वह मुश्किल दौर से गुजर रहा है। निश्चित तौर पर हम उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित हैं। उसे विकेट पर अधिक समय बिताना होगा और अपनी फार्म दोबारा हासिल करनी होगी।’ वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में राहुल 13, 06, 44 और 38 रन की पारियां ही खेल पाए। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को वेस्ट इंडीज दौरे और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भी टी20 टीम में जगह नहीं मिलने पर प्रसाद ने कहा कि ये दोनों अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए उनकी योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से धर्मशाला में शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए राहुल चाहर और वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों स्पिनर पिछले महीने कैरेबियाई दौरे पर भी गए थे। प्रसाद ने कहा, ‘हम टी20 विश्व कप को देखते हुए स्पिन गेंदबाजी विभाग में विविधता लाने के लिए युवाओं को आजमा रहे हैं। पिछले दो साल में चहल और कुलदीप ने छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। निश्चित तौर पर वे अब दौड़ में आगे हैं। बात सिर्फ इतनी सी है कि हम अब कुछ और विकल्पों को आजमा रहे हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZNhMxr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support