Thursday, September 12, 2019

जब ऑटोग्राफ के लिए गैलरी फांद गए थे विराट

नई दिल्लीक्रिकेट में उनके योगदान के मद्देनजर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नए पविलियन स्टैंड का उनके नाम पर नामकरण होने के बाद भारतीय कप्तान गुरुवार को पुरानी यादों में खो गए। डीडीसीए ने अपने सालाना पुरस्कार समारोह के दौरान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम भी स्टेडियम रख दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत जेटली के परिवार की मौजूदगी में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम का डिजिटल उद्घाटन किया। कोहली ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्तोलन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि इतने बड़े पैमाने पर सम्मान मिलेगा। समझ में नहीं आता कि क्या कहूं क्योंकि मेरा परिवार, पत्नी, भाई और भाई सभी यहां है।’ उन्होंने कहा, ‘2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान मेरे बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने मुझे दो टिकट दिए। मुझे याद है कि जवागल श्रीनाथ के ऑटोग्राफ के लिए मैंने गैलरी फांद दी थी। मैं अपने भाई को बता रहा था कि हम कहां से कहां आ गए।’ पढ़ें: उन्होंने कहा, ‘आज इसी स्टेडियम में मेरे नाम से पविलियन होना सपने जैसा है। यह बड़ा सम्मान है।’ इस मौके पर अंडर 19 टीम से भारत की कप्तानी तक के कोहली के सफर पर एक एनिमेशन फिल्म भी दिखाई गई। पूरी भारतीय क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ इस मौके पर मौजूद था। पढ़ें: दिवंगत अरुण जेटली से अपने संबंध के बारे में कोहली ने कहा, ‘मैने अरुण जी के परिवार से कहा कि दुनिया उन्हें अलग तरीके से जानती हो लेकिन मैं उन्हें एक अच्छे इंसान के रूप में ही जानता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता के निधन पर वह मेरे घर आये और मुझे ढांढस बंधाया।’ खेल मंत्री किरन रिजिजू ने इस मौके पर भारतीय टीम को सम्मानित भी किया। पूर्व खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे। पढ़ें:


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NXCBjn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support