लाहौरश्रीलंकाई क्रिकेट टीम के अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। श्रीलंका को सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान और पूर्व कप्तान जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार किया है। श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नांडो ने कहा कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएंगे कि उन्हें वहां पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इस संबंध में 9 सितंबर को एक बैठक होने की उम्मीद है। सुरक्षा बड़ी चिंता फर्नांडो ने कहा, ‘कुछ खिलाड़ियों ने मुझसे कहा है कि वे इस दौरे पर हिस्सा नहीं ले सकते हैं, क्योंकि उनके परिवारों ने सुरक्षा स्थिति पर अपनी चिंता जाहिर की है। मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि मैं भी उनके साथ पाकिस्तान दौरे पर जाने के लिए तैयार हूं।’ इस बीच, पाकिस्तान ने श्रीलंका के साथ होने वाली इस घरेलू सीरीज के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। ऐसा है दौरे का शेड्यूल पाकिस्तान और श्रीलंका को कराची के नेशनल स्टेडियम में 27 सितंबर, 29 सितंबर और दो अक्टूबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों टीमें लाहौर के गद्याफी स्टेडियम में पांच, सात और नौ अक्टूबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद श्रीलंका भी दिसंबर में दो मैचों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पाकिस्तान की मेजाबानी करेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N1Ssh2






0 comments:
Post a Comment