Friday, September 13, 2019

मिस्बाह ने सरफराज पर ही जताया कप्तानी का भरोसा

लाहौर पाकिस्तान ने श्रीलंका के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए बाबर आजम को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। वहीं, की कप्तानी बरकरार रखी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड () ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, 'उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता और बोर्ड की क्रिकेट समिति की सिफरिश के बाद लिया है।' पीसीबी के अध्यक्ष अहसान मनी ने कहा है कि बाबर को उपकप्तान बनाए जाना एक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मिस्बाह, सरफराज और बाबर की तिकड़ी पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए अच्छा करेगी।' मिस्बाह का मानना है कि वह सरफराज से उनका सर्वश्रेष्ठ निकालवा सकते हैं क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी अधिकतर क्रिकेट उन्हीं के अंडर में खेली है। पढ़ें: मिस्बाह ने कहा, 'मेरी कोशिश ड्रेसिंग रूम का वातावरण और खिलाड़ियों की मानसिकता बदलने पर है और मुझे लगता है कि सरफराज इसमें मेरी मदद करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।' पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेंगी। 27 सितंबर से शुरू हो रहे श्रीलंकाई टीम के इस दौर में वनडे मैच कराची और टी-20 मैच लाहौर में खेले जाएंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Oa4e9d
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support