Saturday, September 21, 2019

टेस्ट टीम में शिखर धवन नहीं, विजय हजारे में खेलेंगे

बेंगलुरु भारतीय ओपनर ने शनिवार को बताया कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद दिल्ली टीम के लिए ट्रोफी में खेलेंगे। धवन फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। धवन ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह 24 सितंबर से शुरू हो रहे 50 ओवर के घरेलू क्रिकेट टूर्नमेंट में खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'इस सीरीज (साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20) मैं विजय हजारे ट्रोफी में खेलूंगा। चाहे कोई भी टूर्नमेंट हो, रणजी, विजय हजारे या फिर भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना हो, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं दिल से खेलूं।' देखें, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 की पूर्व संध्या पर धवन ने कहा, 'मैं टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हूं। इसलिए घर पर बैठने या ट्रेनिंग से बेहतर है कि मैं मैच खेलूं जो मेरे आत्मविश्वास और प्रतिभा निखारने के लिए भी अच्छा रहेगा।' उन्होंने कहा, 'मैच प्रैक्टिस सबसे अच्छा अभ्यास होता है और इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बढ़िया मौका होगा। मैं टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हूं और इसलिए मुझे यह मौका मिला।' पढ़ें, इससे पहले यह भी रिपोर्ट आई थीं कि धवन घरेलू टूर्नमेंट के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेलना चाहते थे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने बुधवार को टूर्नमेंट के लिए टीम की घोषणा की जिसमें ध्रुव शौरी को कप्तान चुना गया। और नवदीप सैनी को भी टीम में शामिल किया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30yjAa1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support