लंदन इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिंसन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज को उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद बॉल टैंपरिंग के कारण हमेशा एक ‘धोखेबाज’ के रूप में ही याद रखा जाएगा। सीरीज में स्मिथ ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर ऑस्ट्रेलिया की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई। हार्मिंसन ने ‘टॉकस्पोर्ट ’ रेडियो से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें (स्मिथ) माफ किया जा सकता है।’ करीब 18 महीने पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट विवादों से घिरा था जब तत्कालीन कप्तान स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर गेंद से छेड़खानी के आरोप लगे थे। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘जब आप धोखेबाज के रूप में जाने जाते हैं तो वही आपकी पहचान बन जाती है। इन तीनों ने धोखेबाजी की जो इनके सीवी में दर्ज हो गई। अब कब्र तक यह इनके साथ रहेगा। स्मिथ चाहे जो भी करें, उन्हें दक्षिण अफ्रीका में हुई उस घटना के लिए ही याद रखा जाएगा।’ स्मिथ ने एशेज सीरीज में अब तक 134.2 की औसत से 3 शतक समेत 671 रन बना लिए हैं जिसमें चौथे टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक भी शामिल है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HYN9Ls






0 comments:
Post a Comment