मुंबई भारत की अंडर-19 एशिया कप में खिताबी जीत के नायक को आगामी वनडे टूर्नमेंट के लिए मुंबई की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई को एलीट ग्रुप ए में रखा गया है और उसके सारे मैच बेंगलुरु में होंगे। मुंबई क्रिकेट संघ ने मंगलवार को टीम की घोषणा की। पढ़ें, लेफ्ट आर्म स्पिनर अंकोलेकर ने बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में पांच विकेट चटकाए थे। मुंबई टीम में भारतीय टीम के सदस्य श्रेयस अय्यर, बल्लेबाज सरफराज खान और युवा यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं। टीम के कोच विनायक सामंत होंगे। पढ़ें, विजय हजारे टूर्नमेंट के लिए मुंबई टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, जय बिस्टा, आदित्य तरे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शुभम रंजने, एकनाथ केरकर, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, सिद्धेश लाड, यशस्वी जायसवाल, कृतिक एच, शशांक अटार्डे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V7QFbK






0 comments:
Post a Comment