Tuesday, September 3, 2019

विहारी, रहाणे की परिपक्वता भारत के लिए अच्छी : तेंडुलकर

नई दिल्लीभारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर ने और की तारीफ करते हुए कहा है कि इन दोनों बल्लेबाजों ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में जो परिपक्वता दिखाई वो टीम के लिए बहुत अच्छी है। भारत ने वेस्ट इंडीज को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। इस जीत में इन दोनों बल्लेबाजों का भूमिक काफी अहम रही थी। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने वाले विहारी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पूरी सीरीज में 289 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। उनके बाद रहाणे का नंबर हैं जिनके नाम 271 रन दर्ज हैं। तेंडुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हनुमा विहारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक पूरा किया है। साथ ही रहाणे को फॉर्म में वापसी करते हुए देख अच्छा लगा। इन दोनों ने जिस परिपक्वता और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की वह भारतीय टीम के लिए अच्छी बात है।’ 46 साल के सचिन ने टीम की जीत पर बधाई भी दी है। सचिन ने लिखा, ‘शानदार जीत पर भारत को बधाई।’ उन्होंने लिखा, ‘इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह को देखना आनंददायक रहा। उनकी हैटट्रिक लाजवाब थी और टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जिस तरह का सुधार किया है वो शानदार है।’ बुमराह ने एंटीगा में खेले गए पहले टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और जमैका में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UpBvOB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support