Wednesday, September 11, 2019

युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला बंद

नई दिल्ली युवराज सिंह के परिवार ने बुधवार को कहा कि उनके भाई जोरावर के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में युवराज का नाम 'दुर्भावनापूर्ण' कारणों से घसीटा गया था। लेकिन आरोपी के माफी मांगने के बाद हाल में यह मामला निपट गया। परिवार ने कहा कि युवराज अब राहत की सांस ले सकते हैं। जोरावर से अलग रह रही उनकी पत्नी आकांक्षा शर्मा ने युवराज के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। चार महीने की कानूनी लड़ाई के बाद आकांक्षा और जोरावर के बीच इस महीने तलाक हो गया। आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उनसे माफी भी मांगी। युवराज के परिवार ने बयान में कहा, 'अपने खिलाफ कानून की प्रक्रिया से बचने का कोई तरीका नहीं होने के कारण आकांक्षा शर्मा ने माफी मांग ली है और स्वीकार किया है कि उनके सभी आरोप झूठे और गलत थे। उन्होंने इन आरोपों को वापस ले लिया है।' आकांक्षा ने गुरुग्राम की अदालत में अक्टूबर 2017 में घरेलू हिंसा का मामला दायर कराया था, जिसमें युवराज और उनकी मां शबनम को आरोपी बनाया गया था। परिवार ने कहा, 'फायदा उठाने की उम्मीद के साथ निजी दुर्भावनापूर्ण कारणों से युवराज की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाया गया। हम एक बार फिर युवराज पर गर्व महसूस करते हैं, जिन्होंने हमेशा भगवान और इस महान देश की न्यायपालिका पर अटूट विश्वास के साथ वापसी करने का फैसला किया।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34NARzk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support