Saturday, September 14, 2019

डि कॉक की क्रिकेट समझ लाजवाब: मिलर

धर्मशालासीनियर बल्लेबाज को लगता है कि को क्रिकेट की ‘गजब की समझ’ है और वह साउथ अफ्रीका के नए कप्तान के अनुसार किसी भी भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं। बाएं हाथ के मिलर के साथ डि कॉक और कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका की सीमित ओवर के अहम खिलाड़ी हैं जबकि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और इस दौरान उसका पहला दौरा भारत का ही है। तीस साल के मिलर ने अपने देश के लिए 126 वनडे और 70 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने कहा, ‘वह (क्विंटन) कई वर्षों से टीम के साथ हैं और उसका क्रिकेट का ज्ञान गजब का है। जैसा कि मैंने कहा कि यह रोमांचक दौर है जिसमें नया कप्तान है, नये खिलाड़ी हैं और काफी सारे युवा व ताजा चेहरे हैं।’ मिलर बतौर कप्तान आगे बढ़ रहे डि कॉक के प्रदर्शन से काफी खुश हैं और वह इस नए सफर के दौरान उनकी पूरी मदद को तैयार हैं। मिलर ने रविवार को यहां शुरू होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘हां, अभी तक चीजें अच्छी रही हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे कि हम आगे कैसे चलते हैं। उनके साथ अभी तक बढ़िया रहा है और वह मुझसे जिस भी भूमिका को निभाने को कहेंगे, मैं हमेशा उनका समर्थन करूंगा। अभी तक यह शानदार रहा है और उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Lvjn2T
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support