लाहौर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने हाल ही में कप्तान और मुख्य चयनकर्ता की दोहरी भूमिका के लिए चुने गए मिस्बाह उल हक की ट्विटर पर टांग खिंचाई की है। पूर्व कप्तान मिस्बाह को बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने राष्ट्रीय टीम का कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। साथ ही वकार यूनिस को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मिस्बाह की नियुक्ति के बाद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मिस्बाह को पीसीबी का अध्यक्ष नहीं बनाया गया। पूर्व गेंदबाज ने लिखा, ‘कप्तान मिस्बाह को कोच और मुख्य चयनकर्ता बनने पर बधाई हो। मैं इस बात से हैरान हूं कि वह साथ ही पीसीबी के चेयरमैन नहीं बनाए गए, हाहाहा। मैं मजाक कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि वह वाकई में कुछ अच्छा करेंगे।’ मिस्बाह को मिकी आर्थर के स्थान पर टीम को केच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तानों में शुमार मिस्बाह ने साल 2017 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ट्वीट करते हुए शोएब ने लिखा, 'आपको नई दोहरी भूमिका के लिए बधाई।' वहीं शोएब ने वकार यूनिस की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'दुनिया के महानतम फास्ट बोलर को बधाई। हमें पूरी तरह उनके अनुभव का उपयोग करना चाहिए। बड़े आदर के साथ कहना चाहता हूं कि वकार भाई को कुछ अलग करना चाहिए और पिछली बार से के मुकाबले अच्छा परिणाम दे।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZRiZ2A






0 comments:
Post a Comment