Monday, September 23, 2019

विराट को दुर्व्यवहार पर ICC से मिली चेतावनी

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टीम इंडिया के कप्तान को मैदान पर दुर्व्यवहार के लिए चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रेकॉर्ड में एक निगेटिव पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान ब्यूरेन हेंड्रिक्स से बहस के दौरान उन्हें गलत ढंग से कंधा टकराने के लिए दोषी पाया गया है। सितंबर, 2016 में आईसीसी के नए नियमों के लागू होने के बाद से यह ऐसा तीसरा मौका है, जब कोहली के रेकॉर्ड में निगेटिव पॉइंट जोड़ा गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2m6AdLr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support