Thursday, September 19, 2019

INDvSA- मुझे नहीं लगता, भारत ने हमें पस्त किया: बावुमा

मोहाली साउथ अफ्रीका के टेस्ट विशेषज्ञ टेम्बा बावुमा को लगता है कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी। लेकिन दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में मेजबान भारत ने उन्हें बुरी तरह नहीं हराया, जिसने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। बावुमा ने छोटे प्रारूप में पदार्पण के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। भारत से मिली सात विकेट की हार के बाद उन्होंने कहा, 'हमने पहले 10-12 ओवर अच्छी तरह खेले। मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरूआत के बाद इसे जारी नहीं रख सके और 12सें 15वें ओवर में मैच गंवा बैठे।' 36 टेस्ट खेल चुके बावुमा अर्धशतक से केवल एक रन से चूक गए। उन्होंने कहा, 'जब डेविड 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए तो हम मजबूत स्थिति में थे। 10 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि 180 रन का स्कोर हासिल किया जा सकता है। मैं वो लय हासिल नहीं कर पाया और अन्य भी। लेकिन फिर भी मुझे नहीं लगता कि हमें पस्त किया गया।' केप टाउन के 29 साल के खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम मजबूत है लेकिन ऐसा नहीं है कि उसे कोई हरा नहीं सकता और साउथ अफ्रीका की टीम रविवार को बेंगलुरु में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। बावुमा ने कहा, 'वे ताकतवर हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें हराया नहीं जा सकता। हमने सिर्फ बल्लेबाजी में खुद को निराश किया और भारत जैसी बेहतरीन टीम के सामने हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LE0VW4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support