नई दिल्लीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की इंटरनैशनल टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज धर्मशाला के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम के इस मुकाबले से भारतीय टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप, जो अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है, अभियान की शुरुआत भी करेगा। आइए जानें इस मैच और दोनों टीमों से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... कभी नहीं जीता है भारत भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम रेकॉर्ड काफी खराब है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर अब तक कभी हरा नहीं पाया है। 2015 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 की होम सीरीज खेली थी। जहां उसे 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 3 मैचों की सीरीज का एक मैच रद्द हो गया था। भारत में साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.67 है। यहां उसने 6 मैच खेले हैं, जबकि 4 में जीत दर्ज की है। ओवरऑल रेकॉर्डहालांकि, ओवरऑल रेकॉर्ड को देखा जाए तो भारत का रेकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमों के बीच कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, इवमें से 8 में भारत जीत है, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मैदार का रेकॉर्डभारत ने यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच खेला था, जो दो अक्टूबर 2015 को खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, तब और अब में काफी अंतर है। भारतीय टीम पहले की अपेक्षा काफी मजबूत नजर आ रही है। रोहित बना सकते हैं खास रेकॉर्डदूसरी ओर, भारतीय उपकप्तान इस सीरीज में 84 रन बना लेते हैं तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनैशनल टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रेकॉर्ड न्यू जीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 424 रन बनाए हैं, जबकि रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में 340 रन बनाए हैं। रोहित की फॉर्म को देखते हुए यह रेकॉर्ड जल्द ही टूटता दिखाई दे रहा है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30knDGJ






0 comments:
Post a Comment