Sunday, September 8, 2019

PCB को बैंक गारंटी नहीं देना चाहतीं PSL फ्रैंचाइजी

कराची वित्तीय रूप से स्थिर लीग के रूप में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) T20 की प्रतिष्ठा को झटका लगा है। पाकिस्तान की इस क्रिकेट लीग की छह फ्रैंचाइजियों ने टूर्नामेंट के 5वें सत्र के लिए बैंक गारंटी जमा कराने से इनकार कर दिया है। ने टूर्नमेंट में हिस्सा लेने वाली फ्रैंचाइजियों के लिए अगले टूर्नमेंट की शुरुआत से 6 महीने पहले बैंक गारंटी देना अनिवार्य कर दिया है। फ्रैंचाइजी मालिकों ने हालांकि बोर्ड अध्यक्ष अहसान मनी और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड जब तक पीएसएल के चौथे सत्र के पूर्ण ऑडिट खाते उनके पास नहीं भेज देता तब तक वे बैंक गारंटी नहीं सौंपेंगे। सूत्र ने कहा, 'अब तक पीसीएल ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए बेहद स्थिर लीग के रूप में प्रतिष्ठा कमाई थी क्योंकि बोर्ड खिलाड़ियों से सीधे संपर्क रखता था और उन्हें भुगतान करता था।' सूत्र ने कहा कि खिलाड़ियों को भुगतान करने के लिए ने अतीत में एक या दो फ्रैंचाइजी की बैंक गारंटी भी भुनाई थी, जब उन्होंने भुगतान में विलंब किया था। फ्रैंचाइजी और बोर्ड के बीच पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण रिश्ते हैं क्योंकि फ्रैंचाइजी का मानना है कि पीसीएल अब सफल ब्रैंड बन गया है और ऐसे में पहले चार टूर्नमेंट में घाटे की भरपाई के लिए उन्हें राजस्व में अधिक हिस्सा मिलना चाहिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/316BxgN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support