Friday, September 13, 2019

श्रीलंका से न्यूट्रल वेन्यू पर नहीं खेलेगा पाक: PCB

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड () ने साफ कर दिया है कि इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज किसी न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थान) पर नहीं खेली जाएगी। पूरी तरह से तय था लेकिन फिर श्रीलंका के प्रंधानमंत्री कार्यालय को उनकी टीम पर संभावित आंतकी हमले की सूचना मिली। इसके बाद, श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसे पास्तिान दौर के अपनी योजना का पुनर्मूल्यांकन करना होगा। 'क्रिकेटपाकिस्तान.कॉम.पीके' के अनुसार, पाकिस्तान इस स्थिति पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए है, लेकिन सीरीज को किसी न्यूट्रल वेन्य पर ओयाजित कराने का सवाल ही पैदा नहीं होता। रिपोर्ट के अनुसार, पीसीब का यह मानना है कि अगर सीरीज किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेली जाती है तो पाकिस्तान में दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की उनकी योजना खतरे में पड़ जाएंगी। बोर्ड का यह भी मानना है कि ऐसा करने से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए विदेश खिलाड़ियों को पाकिस्तान में बुलाना भी मुश्किल होगा। श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान में 27 सितंबर और 9 अक्टूबर के बीच 3-3 वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले, श्रीलंका के 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। पाकिस्तान दौरे से मना करने वाले श्रीलंका के इन 10 खिलाड़ियों में लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सुरंगा लकमल, दिमुथ करुणारत्ने, थिसारा परेरा, अकिला धनंजया, धनंजया डी सिल्वा, कुसल परेरा और निरोशन डिकवेला का नाम शामिल है। लाहिरु थिरिमाने वनडे, जबकि दासुन शनाका T20 में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2URG0BA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support