तिरुवनंतपुरम कप्तान के अर्धशतक के बाद की तूफानी पारी से भारत-ए ने मौसम से प्रभावित तीसरे अनौपचारिक एकदिवसीय मैच में सोमवार को यहां को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। खराब मौसम के कारण मैच की शुरुआत में विलंब हुआ जिसके बाद इसे 30 ओवर का कर दिया गया। साउथ अफ्रीका-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हेनरिक क्लासेन (44), जेनमैन मालन (37) और मैथ्यू ब्रीट्ज्के (36) की उम्दा पारियों से टीम ने आठ विकेट पर 207 रन बनाए। भारत-ए की ओर से क्रुणाल पंड्या ने 23 जबकि दीपक चाहर ने 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में ने कप्तान पांडे (81), इशान किशन (40) और दुबे (नाबाद 45) की पारियों की बदौलत 13 गेंद शेष रहते छह विकेट पर 208 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। पांडे ने 59 गेंद का सामना करते हुए पांच छक्के और तीन चौके मारे जबकि दुबे की 28 गेंद की पारी में तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने 26 रन तक ही सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (01), रिकी भुई (00) और पंड्या (13) के विकेट गंवा दिए थे। इशान किशन और पांडे ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर पारी को संभाला। इशान किशन के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। पांडे ने एक छोर संभाले रखा और दुबे के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। पांडे 81 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। दुबे ने इसके बाद अक्षर पटेल (नाबाद 07) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका ए की ओर से एनरिक नोरत्जे और जार्ज लिंडे ने 41 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34cui9b






0 comments:
Post a Comment